लखनऊः तीन लाख लोगों ने पढ़ी नमाज, बधाई देने पहुंचे राज्यपाल, डिप्टी सीएम और अखिलेश

संक्षेप:

  • यूपी समेत देशभर में ईद की रौनक
  • लखनऊ में भी धूमधाम से मनाया गया ईद
  • सीएम योगी ने सभी प्रदेश वासियों को दी बधाई

लखनऊः देश और प्रदेश में शांति और एकता का प्रतीक ईद का त्यौहार धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के हर जिले में ईद मनाई जा रही है। शनिवार सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई उसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों को बधाई भी दी है। जबकि राज्यपाल रामनाईक ने ईदगाह पहुंच कर प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी।

लखनऊ में ईदगाह में तीन लाख लोगों ने पढ़ी नमाज

ईद के मौके पर ईदगाह में तीन लाख लोगों ने नमाज पढ़ी। इस मौके पर राज्यसरकार की तरफ से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मौजूद रही तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। जबकि ईदगाह पर कई धर्मगुरु भी पहुंचे। सभी ने एक दुसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


गोरखपुर में नमाज से पहले सदका-ए-फित्र किया गया

गोरखपुर में नमाज से पहले सदका-ए-फित्र किया गया। इसके तहत पौने दो किलो अनाज या उसकी कीमत (35 रुपये) गरीबों को दी जाती है। इसका मकसद यह है कि गरीब भी ईद की खुशी मना सके। ईद की नमाज के बाद इमाम खुतबा देते हैं, और फिर दुआ मांगी जाती है।  एक महीने तक लगातार रोजा रखने के बाद ईद मनाई जाती है। लोग एक-दूसरे को सेवईयां खिलाकर ईद का त्यौहार मना रहे हैं।

कानपुर में महिलाओं ने पढ़ी ईद की नमाज

यूपी में एक मात्र ऐसी ईदगाह कानपुर में है जहां पर महिलाए नमाज पढ़ने जाती हैं। ईद के मौके पर पिछले कई सालों से महिलाएं नमाज यहां ईदगाह में पढ़ रही है। महिलाओं ने देश में अमन शांति की दुआयें मांगी। कानपुर के फेथफुलगंज स्थित बनी ईदगाह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नमाज अदा की। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चो ने भी उनका साथ दिया। मो इक़बाल मुहम्मदी के मुताबिक यह एक मात्र ऐसी ईदगाह है। जहा पर महिलाए नमाज अदा करती है। यह सिलसिला लगभग 80 साल से चला आ रहा है और यह आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस्लाम में लिखा है कि अल्लाह की इबादत करने के लिए महिलाए ईदगाह जा सकती है और नमाज अदा कर सकती है।

ताजमहल में भी पढ़ी गयी ईद की नमाज

ताज महल की शाही मस्जिद पर ईद-उल-फित्र की नमाज हुई। नमाज़ियों ने खुदा से अमन चैन की दुआएं मांगी। आगरा के निवासी ईद के मौके पर हजारों की संख्या में नमाज़ अदा करने पहुंचे थे। यहां सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गए थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles