नए बंगले में शिफ्ट हुए अखिलेश यादव, नया पता होगा अंसल गोल्फ़ सिटी

संक्षेप:

  • नए बंगले में शिफ्ट हुए अखिलेश यादव
  • नया पता होगा अंसल गोल्फ़ सिटी
  • बंगले में तोडफ़ोड़ के आरोपों से घिरे अखिलेश

लखनऊः बंगला विवाद के बीच अखिलेश यादव अब नए बंगले में शिफ़्ट हो गए हैं। उनके घर का पता विक्रमादित्य मार्ग से बदल कर अंसल गोल्फ़ सिटी हो गया है। अंसल टाउनशिप के ही एक अन्य विला में उनके पिता मुलायम सिंह यादव पहले ही शिफ्ट हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अपना सरकारी बंगला खाली कर अभी तक वीवीआइपी गेस्ट हाउस में परिवार के साथ रह रहे अखिलेश शुक्रवार को परिवार के साथ अपने नए बंगले में पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना का बाद गृह प्रवेश हुआ. खुद अखिलेश यादव ने पूजा-पाठ और परिवारीजन का फोटो ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी।

अखिलेश यादव ने लिखा-`आज गृह प्रवेश की पूजा भी हुई और सबके आशीर्वाद से नए घर में प्रवेश का शुभ-कार्य भी संपन्न हुआ। अखिलेश का यह विला दो भवनों को मिलाकर बनाया गया है। यहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज गृह प्रवेश से पहले अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ विधिवत पूजन किया और इसके बाद गृह सज्जा को अपने अनुकूल बनाया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बंगले में तोडफ़ोड़ के आरोपों से घिरे अखिलेश

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव सरकारी बंगले में तोडफ़ोड़ के आरोपों से घिरे हैं। इस पर राज्यपाल राम नाईक जांच के लिए कह चुके हैं। राज्यपाल राम नाईक ने राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों को तलब कर पूरे प्रकरण की जानकारी भी हासिल की थी। ध्यान रहे कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजने से पहले राज्यपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित सरकारी आवासों को खाली कराने के प्रकरण की जानकारी लेने के लिए राज्य सम्पत्ति विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया था।

अधिकारियों ने बताया था कि केवल चार, विक्रमादित्य मार्ग वाले बंगले में तोडफ़ोड़ है। राज्य संपत्ति विभाग के पास अखिलेश यादव के बंगले पर हुए खर्च का हिसाब भी नहीं है। सूत्रों का कहना है बंगले के लिए 42 करोड़ रुपये जारी किये गए थे। इसमें राज्य संपत्ति विभाग से केवल 89.99 लाख रुपये खर्च करना ही रिकार्ड में दर्ज है। राज्य संपत्ति अधिकारी का कहना है कि बाकी धनराशि का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट जल्द ही तैयार की जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles