मिशन उत्तर प्रदेश 2022 में जुटीं प्रियंका गांधी, चुनावों के लिए बनाई ये रणनीति

संक्षेप:

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से हर हफ्ते तीन-चार बार मिलने का फैसला किया है.
  • वह राहुल गांधी के आवास पर हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न् एक बजे तक कार्यकर्ताओं से मिला करेंगी.
  • कांग्रेस के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने आवास पर मिलना शुरू किया था

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से हर हफ्ते तीन-चार बार मिलने का फैसला किया है.वह राहुल गांधी के आवास पर हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न् एक बजे तक कार्यकर्ताओं से मिला करेंगी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने आवास पर मिलना शुरू किया था. कांग्रेस महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। वह बीते दो हफ्तों में अपने और पार्टी अध्यक्ष भाई राहुल गांधी के आवास पर 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं से मिल चुकी हैं.

हालांकि पिछले हफ्ते जब वह मतदाताओं को धन्यवाद देने अपनी मां सोनिया गांधी (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख) के साथ उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली गई थीं तो उस मौके पर उन्होंने कहा था कि वह राज्य में हर हफ्ते दो बार लोगों से मिलेंगी. कांग्रेस हालांकि गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट तक गंवा बैठी. यहां पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को भारतीय नता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 55,000 मतों से हराया. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं को पहले राहुल या प्रियंका से मिलने का समय नहीं मिल रहा था, लेकिन अब वे बिना पूर्व सम्मति के उनसे मिल सकेंगे. उन्होंने कहा कि प्रियंका का लक्ष्य है जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्तर प्रदेश की जमीनी हकीकत को समझना, जहां कांग्रेस 1988 से ही सत्ता से बाहर है. प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से जानकारी लेकर पार्टी को मजबूत करेंगी. उन्होंने आम चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ही कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने को कह दिया था. 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles