सलमान खुर्शीद को देवबंद ने किया इस्लाम से खारिज

संक्षेप:

  • खुर्शीद ने संभल में की थी राम की आती
  • देवबंद ने उनको इस्लाम से खारिज किया
  • यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे खुर्शीद

लखनऊः दीपावली से पहले वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम से खारिज करने वाले देवबंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को भी इस्लाम से खारिज कर दिया है। पूर्व विदेश तथा कानून मंत्र सलमान खुर्शीद ने संभल में कल्कि महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भगवान राम की आती की थी।

सलमान खुर्शीद ने संभल में कल्कि महोत्सव के दौरान भगवान राम की आरती की थी। आरती करते हुए उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद ने उनको इस्लाम से खारिज कर दिया है।

मनमोहन सिंह की सरकार में कानून मंत्री रहे सलमान खुर्शीद को इस्लाम से बाहर कर दिया गया है। संभल के कल्कि महोत्सव में सलमान खुर्शीद ने भगवान राम की आरती की थी। वहीं वीडियो सामने आने के बाद देवबंद के उलेमा ने उन्हें इस्लाम से बाहर कर दिया है। पूर्व कानून मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से सांसद रहे सलमान खुर्शीद का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सलमान खुर्शीद कल्कि महोत्सव के दौरान भगवान श्री राम की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल साइट्स पर वीडियो वायरल होने के बाद देवबंद के उलेमा मुफ्ती तारिक क़ासमी ने सलमान खुर्शीद को तौबा करने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उलेमा ने कहा है कि इस्लाम में किसी और की इबादत नहीं की जा सकती। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे इस्लाम से बाहर कर दिया जाएगा। देवबंद के उलेमा ने इसे सही फैसला बताते हुए इस्लाम से खरिज होने के बाद फिर से कलमा पढऩे के बाद इस्लाम होने की बात कही है।

गौरतलब है कि दारुल उलूम देवबंद ने बीते शनिवार को फतवा जारी करते हुए कुछ महिलाओं को इस्लाम से खारिज कर दिया है। इन महिलाओं ने वाराणसी में दीपावली के दिन भगवान राम की आरती की थी, जिसको दारुल उलूम गुनाह मानता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles