कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर की ये मांग

संक्षेप:

  • लोकसभा चुनावों के बाद यूपी में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी
  • कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग
  • 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर की गई मांग

2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली सांसद सोनिया गांधी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची. उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. इस दौरान लोगों और अपने कार्यकर्ताओं से बात की तो सबने प्रियंका गांधी को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की.

प्रियंका ने यहां अतिथिगृह में नेताओं- कार्यकर्ताओं सबसे अलग-अलग मुलाकात की और सबकी बात सुनी. प्रियंका ने अलग-अलग जिलाध्यक्षों और समन्वयकों से भी बातचीत की और उनसे फीडबैक लिया.  कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने की बात कही है. वहीं कुछ बड़े नेताओं ने 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की. सूत्रों के अनुसार, "बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि अब कांग्रेस किसी तरह का गठबंधन नहीं करेगी." पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी 12 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी. 

इससे पहले अमावां ब्लॉक क्षेत्र के दाऊद नगर में काफिले के पहुंचते ही कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा का भव्य स्वागत किया. इसके बाद काफिला गेस्ट हाउस पहुंचा. उनके स्वागत को लेकर गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मजमा लगा गया. 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


लाज़मी है की लगातार मोदी सरकार के सत्ता में बने रहने से कार्यक्षमता में काम करने की जरूरत है और क्या बदलाव की जरूरत है इस पर कांग्रेस सरकार जरूर काम करेगी.

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles