डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ट्विटर वाड्रा हैं प्रियंका, कांग्रेस की सातों सीटें बरकरार रखना ही उनकी बड़ी उपलब्धि

संक्षेप:

  • प्रियंका गांधी वाड्रा से किसी प्रकार की भी चुनौती को किया खारिज।
  • विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदा सातों सीटें बरकरार रख लें वही उनकी बड़ी उपलब्धि होगी।
  • ट्विटर से भी कांग्रेस पर किया हमला।

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा से किसी प्रकार की चुनौती को खारिज करते हुए उन पर व्यंग करते हुए उन्हें ट्विटर वाड्रा बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के लिए बड़ी उपलब्धि वही होगी जब वे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदा सातों सीटें बरकरार रख लें।

एक इंटरव्यू में भाजपा नेता ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से भी किसी चुनौती को खारिज करते हुए कहा कि इन्होंने 2017 में जितनी सीटें जीती थीं अगर अगामी चुनाव में भी उतनी जीत जाते हैं तो इसी में उन्हें खुश हो जाना चाहिए। मौर्या ने आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को कोई महत्व देने से इनकार करते हुए उन्हें वोट कटवा बताया।

सीएम चेहरे पर निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा
आागामी चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर पिछले चुनाव में योगी आदित्यनाथ से पिछड़ने वाले केशव टालमटोल करने लगे। उन्होंने कहा कि इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व विधायकों से चर्चा के बाद करता है। कांग्रेस के 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा पर मौर्या ने कहा कि कांग्रेस का यूपी में कोई अस्तित्व नहीं है। वह अगर अपनी मौजूदा सात सीटें ही बरकरार रखती है तो उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। साल 2014 लोकसभा में उसके दो सांसद थे जो 2019 में घटकर एक रह गया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


प्रियंका के यूपी में भाजपा के विकल्प के तौर पर स्थापित होने के सवाल पर मौर्य ने कहा, मुझे लगता है कि मीडिया उन्हें विपक्ष की भूमिका में ज्यादा देख रहा है। मैं प्रियंका गांधी वार्डा जी को ट्विटर वाड्रा बुलाता हूं।

ट्विटर से भी कांग्रेस पर किया हमला
इसके अलावा डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया, कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी है, जनता डाक्टर बनकर इलाज कर रही है। जैसे जैसे बीमारी दूर हो रही है वैसे ही राष्ट्रीय समस्या दूर हो रही है। जैसे, श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 स्वाहा, लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles