UP Elections 2022: सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, आजम और शिवपाल का भी नाम

संक्षेप:

  • सोमवार को घोषित 159 प्रत्याशियों की सूची में सामाजिक समीकरण पर पूरा ध्यान।
  • सपा की नई सूची में 31 मुस्लिम चेहरे।
  • जेल में बंद आजम खां को रामपुर से टिकट।

लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने सोमवार को घोषित 159 प्रत्याशियों की सूची में सामाजिक समीकरण पर पूरा ध्यान दिया है। सूची में पिछड़ों पर दांव लगाया है, वहीं एमवाई (यादव-मुस्लिम) फैक्टर का भी ध्यान रखा है। पार्टी ने जेल में बंद आजम खां को रामपुर और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को स्वार से मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा से आने वाले विधायकों को भी टिकट दिया गया है, जबकि कुछ विधायकों की सीट बदली गई है।

सपा की नई सूची में 31 मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया गया है। इसी तरह 18 यादव, सात कुर्मी, सात जाट, चार निषाद, चार गुर्जर और सात जाट को भी मैदान में उतार दिया है। सूची में आठ ब्राह्मण, पांच ठाकुर, छह वैश्य और दो सिख समुदाय के उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं।

सुरक्षित सीटों पर 31 दलित मैदान में हैं। जबकि सैनी, मौर्य, कुशवाहा बिरादरी के 11 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। अन्य उम्मीदवारों में ज्यादातर पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति के हैं। चुनाव में दो सांसदों आजम खां को रामपुर से और बिशंभर प्रसाद निषाद को फतेहपुर जिले की अयाहशाह सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपनी परंपरागत सीट जसवंत नगर से मैदान में हैं। मांट से रालोद उम्मीदवार के नामांकन करने के बाद भी सपा ने संजय लाठर का नाम सूची में शामिल कर लिया है। इसी तरह सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र जियाउर्रहमान को कुंदरकी से प्रत्याशी बनाया है।

व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग अपनी परंपरागत सीट सहारनपुर नगर से चुनाव लड़ेंगे। आशु मलिक को सहारनपुर देहात और किठौर से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को उतारा गया है। मेरठ के विधायक रफीक अंसारी को दोबारा मैदान में उतारा गया है। इससे पहले सपा गठबंधन में शामिल रालोद के 33 और सपा के 10 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। अब तक कुल 202 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।


सपा की पहली सूची में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम नहीं

सपा ने सोमवार को 159 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में ऊंचाहार से मनोज पांडेय को टिकट दिया गया है। दावा किया जा रहा था कि भाजपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles