दुबई में 09 मई से 12 मई, 2022 तक अरेबियन ट्रैवल मार्केट में UP पर्यटन विभाग शामिल होगा

संक्षेप:

मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप पर्यटन विभाग में 100 दिन की कार्ययोजना एवं लक्ष्य निर्धारित-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह

देश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के अपेक्षा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आगामी 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये है कि निर्धारित अवधि में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाये।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना एवं निर्धारित लक्ष्यों पर तेजी से कार्य करते हुए उसे जमीन पर उतारने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता को गम्भीरता से लिया जायेगा।


पर्यटन मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 100 दिनों के अन्तर्गत 05 मई, 2022 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के बौद्ध पर्यटन स्थलों पर भव्य आयोजन कराये जायेंगे। इसके अलावा जून, 2022 में ट्रैवल राइटर्स, ट्रैवल ब्लागर्स एवं टूर-आपरेटर्स का अन्तर्राष्ट्रीय कान्क्लेव आयोजित किया जायेगा।


श्री जयवीर सिंह ने यह भी बताया कि मई, 2022 में ही राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात सोशल मीडिया ब्लागर्स हेतु फैन टूअर्स का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा उ0प्र0 के पर्यटन स्थलों की ब्राडिंग एवं मार्केटिंग हेतु अरेबियन ट्रैवल मार्केट दुबई में 09 मई से 12 मई, 2022 तक प्रतिभाग किया जायेगा।      

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम



उन्होंने यह भी बताया कि 19 अगस्त, 2022 को जनपद मथुरा में कृष्णोत्सव को भव्य रूप से मनाये जाने की कार्य योजना बनायी जायेगी तथा 14 जून, 2022 को कबीर उत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles