विधानसभा चुनाव पर जयंत का बड़ा बयान, बोले- साल 2022 में सूबे में बिना रालोद के नहीं बनेगी सरकार

संक्षेप:

  • साल 2022 में सूबे में बिना रालोद के नहीं बनेगी सरकार
  • रालोद का सिर्फ सपा के साथ है गठबंधन 
  • किसानों की मांगें न मानकर भाजपा ने तानाशाह रवैया किया है अख्तियार

मथुरा। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिया बड़ा बयान। साल 2022 में उत्तर प्रदेश में बिना रालोद के सरकार नहीं बनेगी। आगरा में शहीद के परिवार को सांत्वना देने जाने से पहले वह राधापुरम स्टेट स्थित रालोद नेता योगेश नौहवार के निवास पर पहुंचे और उनका हाल जाना साथ ही जयंत भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की मांगें न मानकर भाजपा ने तानाशाह रवैया अख्तियार किया है। 

रालोद का सिर्फ सपा के साथ है गठबंधन 

यहां पत्रकारों से रुबरू होते हुए उन्होंने कहा कि रालोद का समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन है। भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन के सवाल को जयंत ने सिरे से नकार दिया। गरीब, मजदूर और किसानों पर भाजपा सरकार में अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में अगली सरकार रालोद की बनेगी तो हर वर्ग को पूरी सुख सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने की ओर इशारा किया। रालोद अध्यक्ष ने रालोद नेता योगेश नौहवार का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। रालोद अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, कुंवर नरेंद्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी, डॉ. अशोक अग्रवाल, रविंद्र नरवार, जयवीर सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिकरवार, जगवीर सिंह नौहवार आदि रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles