मथुरा में प्रियंका गांधी ने कहा- कहीं गोवर्धन पर्वत को ना बेच डाले भाजपा सरकार

संक्षेप:

  • किसान आंदोलन का कांग्रेस समर्थन कर रही है
  • इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे-प्रियंका
  • प्रियंका गांधी ने कहा- पीएम अहंकारी हैं

मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर करारे हमले किए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण में पीएम मोदी को केंद्रित रखा। किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया कानून बताया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे।

 

बांकेबिहारी और गिरिराज जी के नारे लगवाए

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


महापंचायत के लिए आईं प्रियंका गांधी वाड्रा के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका नारे लगाकर स्वागत किया। प्रियंका के आते ही समूचे पंडाल में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। वहां मौजूद जनता ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने मंच पर पहुंचकर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि यहां खड़ी हूं। बांकेबिहारी महाराज की जय, गिरिराज महाराज की जय, जमुना मैया की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये धरती मथुरा की धरती है। ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवजी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी।

 

215 किसान शहीद हुए

आज भाजपा सरकार ने भी किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है। देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है, आज वो किसान सड़क पर बैठा है। 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए।,सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट कराई उन्हें प्रताड़ित किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं आए। रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़कर उन्होंने कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। इस सरकार का विवेक मर चुका है।

सिर्फ यही नहीं, प्रियंका ने प्रधानमंत्री को भी सुनाते हुए कहा- पीएम अहंकारी हैं उनका अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने दो हवाई जहाज करीब 16,000 करोड़ खर्च करके खरीद लिए, लेकिन गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया नहीं दिया। पीएम मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से नहीं पूछा गया। डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नोटों की खेती करने वालों ने ये कृषि  कानून बनाया है। ये कानून उन्हीं के लिए बना है।

अरबपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून है। साथ ही उन्होनें कहा कि गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए कल की कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें। केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों-करोड़ कर्जा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया। फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपये कमाएं हैं। कहा कि किसान का अपमान किया जा रहा है।

 

किसानों से कौन सी दुश्मनी है?

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों को पीएम मोदी ने आंदोलनजीवी कहा, आतंकवादी बोला, संसद में 215 शहीद किसानों के लिए जब राहुल ने दो मिनट का मौन मांगा तो इनके सांसद दो मिनट के मौन के लिए खड़े नहीं हुए। जनता जनार्दन है, जनता अहंकारी सरकार को हमेशा सबक सिखाती है। आज वो समय आ गया है। चुनाव के समय किए वादे झूठ निकले।

 

दो मिनट का मौन

महापंचायत में अपने भाषण को खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि जो किसान भाई इस आंदोलन में शहीद हुए हैं, उनके लिए दो मिनट का मौन रखें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने जय जवान जय किसान के साथ अपना भाषण किया।

 

महापंचायत पर जुटी भीड़

प्रियंका गांधी वाड्रा की महापंचायत के लिए पालीखेड़ा मैदान पर अच्छी भीड़ जुटी है। कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles