ईद 2018: एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने दी ईद की शुभकामनाएं
- Pinki
- Saturday | 16th June, 2018
- entertainment
- देश में मनाया जा रहा ईद का त्योहार
- राजनेता और बॉलीवुड सेलब्स दे रहे ईद की बधाईयां
- एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने फोटो अपलोड कर दी ईद की मुबारकाबाद
देश में ईद का पवित्र त्योहार आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर के मस्जिदों में काफी भीड़ देखी जा रही है। इस मौके पर नेता और बॉलीवुड सेलब्स ईद की बधाईयां दे रहे है। इस कड़ी में वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इंस्ट्राग्राम पर फोटो शेयर करते हुए दी।
Wishing all ...happiness and peace on this day
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
इसके अलावा, सोनाक्षी सिन्हा ने भी ट्वीटर पर फोटो अपलोड कर ईद की शुभकामनाएं दी।
Eid Mubarak pic.twitter.com/POZ1nXaNt4
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) June 16, 2018
ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च
मान्यता है कि रमजान महीने की 27वीं रात को कुरान का नुजूल यानी अवतरण हुआ था। हिजरी कैलेण्डर के अनुसार ईद साल में दो बार आती है। एक ईद को ईद-उल-फितर और दूसरी को ईद-उल-जुहा कहा जाता है। आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर को सिर्फ ईद या मीठी ईद भी कहते हैं। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं। वहां नमाज पढ़कर एक दूसरे के गले लगते हैं और ईद की बधाई देते हैं।
ईद के मायने
दुनियाभर के मुसलमानों के लिए ईद खुशी का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। ये दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि पूरे रमज़ान में रोज़े रखने के बाद ये दिन मुसलमानों के लिए अल्लाह की तरफ से एक तोहफा है। 30 दिन के रोजे के बाद ईद-उर-फितर खुशियों का पैगाम लेकर आता है। ईद में मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि उन्होनें महीने भर रोजे रखने की शक्ति दी।
इस ईद को ईद-उल-फितर कहा जाता है। ईद के दिन सुबह पहले नमाज़ पढ़ी जाती है, जिसके बाद लोग आपस में एक दूसरे को इस दिन की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन लोग अपने सभी गिल शिकवे भूलाकर आपस में गले मिलते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।