- होम >>
Election 2024: चार चेहरों से ही जातीय समीकरण साधने के जयन्त के जतन, रालोद मुखिया ने सजाया दलित-जाट-गुर्जर का गुलदस्ता
- न्यूज़
- Sunday | 10th March, 2024
संतोष शुक्ल, मेरठ।
सियासी हवा भांपने का प्रयास कर रहे रालोद मुखिया जयन्त चौधरी चुनावी चौसर पर जातीय समीकरणों का वही पासा फेंकते दिखाई दे रहे हैं, जिस पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बाजी जीता जाना संभव है।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में उनके राजनीतिक वारिस जयन्त ने लोस व विधान परिषद प्रत्याशी सहित योगी सरकार में मंत्री पद के लिए जिस तरह से जाट, गुर्जर और दलित का समीकरण साधे हैं, उससे स्पष्ट है कि उनकी नजर भविष्य की मजबूत नींव पर जा टिकी है।
रालोद ने 2009 में भाजपा के साथ मिलकर पांच लोस सीटों को जीता, जबकि अलग हुई तो भगवा तूफान के आगे 2014 और 2019 में एक भी सीट नहीं मिली।
निकाय व पंचायत चुनाव के अलावा खतौली उपचुनाव में जयन्त ने भाजपा से सीट छीन ली, जिसका बड़ा संदेश गया।
रालोद को मिली गठबंधन की संजीवनी भाजपा का एक खेमा जयन्त से गठबंधन का विरोध कर रहा था, लेकिन केंद्रीय इकाई ने जाट, किसान एवं राजस्थान और हरियाणा समेत कई पहलुओं को साधने के लिए रालोद से हाथ मिला लिया।
अब भाजपा का मजबूत साथ पाकर जयन्त ने अपना जातीय नट-बोल्ट कसना शुरू कर दिया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।