मेरठ: यूपी सरकार के खिलाफ, सपा कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों पर तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

संक्षेप:

  • सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन
  • प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया
  • प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ नेताओं, फ्रंटल संगठन और बूथ कमेटी के सदस्यों तक ने लिया हिस्सा

मेरठ। गुरुवार को मेरठ में समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद अब पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बनाया है। इसके तहत पार्टी चुनाव में धांधली, भ्रष्टाचार, किसानों के उत्पीड़न और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विरोध दर्शन किया। 

सरकार के खिलाफ लगे ये आरोप

प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, नौजवानों की बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या सहित अन्य अपराधिक घटनाओं का विरोध किया। किसानों को लाभकारी मूल्य देने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने, महिलाओं के साथ अपराधों पर रोक लगाने, सपा कार्यकर्ताओं ने मुकदमे दर्ज करने का विरोध किया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इन सदस्यों ने लिया हिस्सा

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं, फ्रंटल संगठन और बूथ कमेटी के सदस्यों तक ने हिस्सा लिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles