- होम >>
Meerut Lok Sabha Election Voting: अपना सांसद चुनने को 20 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, जानिए क्या-क्या है नियम
- न्यूज़
- Friday | 26th April, 2024
, मेरठ।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होगा।
मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए गुरुवार को अधिकारियों ने विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। बागपत लोकसभा सीट का क्षेत्र सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के लिए भी मेरठ से ही पोलिंग पार्टियों को भेजा गया।
शाम तक पहुंचीं पोलिंग पार्टियों ने अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा किया।
लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में शुक्रवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा।
लोकसभा क्षेत्र के कुल 2,042 मतदेय स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए गुरुवार को विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान के लिए मिलेंगे 11 घंटे भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू की जाएगी।
हालांकि, पहले मॉक पोल होगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।