अनुष्का शर्मा के समर्थन में वरुण धवन ने डाला पोस्ट, लिखा...

संक्षेप:

  • सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अनुष्का के फेवर में वरुण धवन
  • वरुण धवन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा
  • अनुष्का की अक्लमंदी व हाजिरजवाबी से उन्हें हैरान कर देती हैं

हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर कचरा फेंक रहे युवक को फटकार लगा रही थी। इस वीडियो को विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके बाद बाद कई तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिले। लड़के को फटकार लगाते हुए अनुष्का शर्मा की वीडियो को कुछ लोग इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे अनुष्का की सतर्कता बता रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उनकी सहकलाकार अनुष्का शर्मा अपनी अक्लमंदी व हाजिरजवाबी से उन्हें हैरान कर देती हैं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


वरुण ने शुक्रवार को अपने इन्स्टाग्राम पर फिल्म `सुई धागा` के सेट से अनुष्का के साथ की अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "अनुष्का शर्मा अपनी अक्लमंदी और हाजिरजवाबी से मुझे हैरान कर देती हैं। आखिरी शेड्यूल। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" यशराज फिल्म्स बैनर तले मनीष शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म `सुई धागा` का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।