चंद्रगहण के दौरान इन चीजों को खा सकते है आप...

संक्षेप:

  • आज रात सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण
  • रात सवा 11 बजे से चंद्रग्रहण लगना शुरू होगा
  • नीचे पढ़े- चंदग्रहण के दौरान खाएं ये चीजें

शुक्रवार रात यानी आज रात सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने वाला है। भारत में ये साफ तौर पर दिखाई देगा। इस बार चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया के मध्य में आ जाएगा और इससे यह जून 2011 के बाद पहला मध्य चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण रात करीब सवा 11 बजे पूरे देश से देखा सकता है। चंदग्रहण के समय सूतक लग जाता है जिस दौरान कई काम करने के लिए मना किया जाता है। इस दौरान खाना पकाने और खाने के मनाही होती है लेकिन बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाओं के लिए खाना खाना बहुत जरूरी होता है। वहीं, किसी बीमारी व्यक्ति के लिए भी भोजन करना जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप जरूरत पड़ने पर चंद्रग्रहण के समय खा सकते हैं। चंदग्रहण के दौरान खाएं ये चीजें-

सात्विक भोजन

ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट


बच्चे, बुजुर्ग, प्रैग्नेंट महिलाएं या बीमार व्यक्ति के लिए समय पर भोजन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप उन्हें सात्विक भोजन दे सकते हैं, जो हल्का और पचाने में आसान हो।

मेवों का सेवन

बीमारी के चलते जो लोग ज्यादा देर तक भूखे नहीं रह सकते वह मेवे या नट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलेगी और चंदग्रहण के दौरान आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।

कच्ची सब्जियां

चंद्रग्रहण के दौरान आप कच्ची सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इस दौरान कच्ची सब्जियों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता। ग्रहण के दौरान पका हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह पूरी तरह से सड़ने लगता है।

फलों का सेवन

अच्छा होगा कि आप चंद्रग्रहण के दौरान फलों का सेवन करें। यह आपके शरीर की एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करेगा। इसके साथ ही फलों के सेवन से आपका शरीर डिटॉक्स भी हो जाएगा।

इन चीजों से करें परहेज

चंद्रग्रहण के दौरान मांसाहारी भोजन, शराब, सिगरेट और हाई प्रोटीन फ्रूड्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए ग्रहण के समय आपको सामान्य भोजन ही करना चाहिए।

क्यों नहीं खाना चाहिए चंदग्रहण पर खाना?

चंदग्रहण के दौरान खाना खाना बिल्कुल वर्जित होता है। दरअसल, चंद्र ग्रहण के दौरान खाना इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि इस दौरान वायुमंडल से धरती पर कई तरह के बैक्टीरिया और संक्रमण आते हैं, जोकि खाने में मिल जाते हैं। ऐसे में इस दौरान खाने वाली कोई चीज खाने चीज खाने से आप जल्दी बीमार हो सकते हैं और कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।