उप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों को नियमित करेंगे: अजय कुमार लल्लू
- न्यूज़
- Sunday | 3rd October, 2021
मेरठ, तीन अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को यहां कहा कि 2022 में यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो सफाई कर्मचारियों को ठेका प्रथा के बजाय नियमित किया जाएगा।
पार्टी द्वारा आयोजित वाल्मीकि महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज कांग्रेस का हिस्सा है और हमेशा कांग्रेस ने उनकी चिंता की है।
उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में ही पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों को उनकी मांग के अनुरूप नियमित करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है और विकास के नाम पर जनता से धोखा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और मुख्यमंत्री जिस शहर (गोरखपुर) से आते हैं, उसी शहर में क़ानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या पुलिसवालों द्वारा की जाती है।
भाषा सं नेत्रपालनेत्रपाल।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।