मुरादाबाद में 'आम आदमी' ने छह में से पांच सीटों पर घोषित किए अपने प्रत्याशी, पढ़ें पूरी खबर

संक्षेप:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी भी अपना पूर्ण जोर लगा रही
  • आप` ने छह में से पांच सीटों पर घोषित किए अपने प्रत्याशी
  • मुरादाबाद शहर विधान सभा सीट से डॉ. एपी सिंह है

मुरादाबाद। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी भी अपना पूर्ण जोर लगा रही है। आम आदमी पार्टी ने जिले की छह विधान सभा सीटों में से पांच विधान सभा सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक मुरादाबाद शहर विधान सभा सीट से डॉ. एपी सिंह, मुरादाबाद देहात सीट से इशरत अली, ठाकुरद्वारा से भूरे अंसारी, बिलारी विधान सभा सीट से प्रकाश सिंह और कुंदरकी से जाबिर हुसैन एडवोकेट।

यहां जाने प्रत्याशियों के बारे में

1.मुरादाबाद शहर सीट से डॉ. एपी सिंह: शहर के रामगंगा विहार निवासी हिंदू कालेज में भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। चीफ प्राक्टर भी रहे। आम आदमी पार्टी में 2020 में आए। इससे पहले 2013-2019 तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे। हिंदू कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी 2002 से 2013 तक रहे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


2.मुरादाबाद देहात से इशरत अली: वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इससे पहले एआईएमआईएम के 2014-17 तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पहली बार चुनाव मैदान में हैं।

3.ठाकुरद्वारा से भूरे अंसारी: राजनीति की शुरुआत बसपा से की। ठाकुरद्वारा विधान सभा क्षेत्र से 2002 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़े थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। 2020 में आप में शामिल हुए।

4.बिलारी से प्रकाश सिंह: पीडब्ल्यूडी ठेकेदार बिलारी तहसील के उमरारा गांव निवासी हैं। राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2015 में हिंदू युवा वाहिनी में जिलामंत्री से की। अपने गांव से 2015 में प्रधान पद का चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2021 में जिला पंचायत सदस्य पद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। उसमें भी वह दूसरे नंबर पर रहे थे।

5.कुंदरकी से जाबिर हुसैन: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। बाईपास नगला स्थित तस्लीमा इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। पेशे से वकील हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles