इस बार PM मोदी की किस्मत पर लगा चंद्रग्रहण और राहुल गांधी का चमक उठा सितारा

संक्षेप:

आज साल 2019 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया। चंद्र ग्रहण का समय सुबह-सुबह का रहा। आज सुबह 10.41 मिनट पर लगे इस ग्रहण को पूरे पश्चिमी गोलार्ध, उत्तरी अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सका। ऑस्ट्रेलिया और एशिया में ये नहीं दिखा। चंद्र ग्रहण का हमारे मन और मस्तिष्क पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है। ग्रहण का प्रभाव एक पक्ष तक यानी 15 दिन तक रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?

नाम-  नरेंद्र दामोदरदास मोदी

जन्म तिथि- 17 सितंबर 1950

ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट


जन्म स्थान- मेहसाणा गुजरात

जन्म समय-  प्रात: 11:00 बजे

राशि- वृश्चिक राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि की है। ज्योतिषों के मुताबिक, इस राशि के सेहत ठीक नहीं रहेगी, जिसके चलते जरुरी काम रुक सकते हैं। नवम भाव में होने से चंद्र ग्रहण स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है और तबीयत में भी कुछ गड़बड़ी हो सकती है। कार्यों में देरी हो सकती है।

नाम - राहुल गांधी

जन्मतिथि – 19 जून 1970

जन्म समय – 02:28 दोपहर बाद

जन्म स्थान – नई दिल्ली

राशि- तुला

राहुल गांधी की जन्म कुंडली तुला लग्न की बनती हैं। तुला राशी पर चंद्रग्रहण का प्रभाव अच्छा बना है। ज्योतिषों के मुताबिक, शत्रु शांत रहेंगे, प्रसन्नता रहेगी और कामकाज ठीक रहेगा।

सुपर चंद्र ग्रहण 2019 का समय

ग्रहण आरम्भ- सुबह 09:04 पर.

ग्रहण मध्य- परम ग्रास- सुबह 10:42 पर.

ग्रहण स्पर्श समाप्त- सुबह 11:13 पर.

ग्रहण समाप्त- दोपहर 12:21 पर .

कैसे होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण?

चलिए अब जानते हैं कि चंद्र ग्रहण होता कैसे है। यह तो आप जानते ही हैं कि पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है. इस प्रक्रिया में जब कभी पृथ्वी अपने उपग्रह चंद्रमा और सूरज के बीच आ जाती है तो चांद पर पड़ने वाली सूरज कह किरणें रुक जाती हैं और धरती की प्रच्छाया चांद पर पड़ती है। इसी खगोलीय घटना से चांद का दिखना बंद हो जाता है और इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles