मधुबनी नरसंहार: कांग्रेस ने दिया नीतीश सरकार को चेतावनी, पीड़ितों को नहीं मिला इंसाफ तो निकालेंगे जनाक्रोश रैली

संक्षेप:

  • मधुबनी हत्याकांड को लेकर सियासत जारी।
  • कांग्रेस लगातार नीतीश सरकार को निशाना बना रही।
  • सीएम घटना को नरसंहार मानने को तैयार ही नहीं- कांग्रेस।
  • पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला तो जनाक्रोश रैली निकालेंगी- कांग्रेस।

मधुबनी। मधुबनी हत्याकांड के मुख्य अपराधी की गिरफ्तारी के बाद भी ये मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। मधुबनी हत्याकांड को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस लगातार नीतीश सरकार को निशाना बना रही है। कांग्रेस ने अपने एक बयान में कहा कि पार्टी पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए `जनाक्रोश रैली` निकालेगी। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने दी है। उन्होंने यह भी धमकी दी कि यदि मधुबनी हत्याकांड के पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला तो वे जनाक्रोश रैली निकालेंगे।

सीएम घटना को नरसंहार मानने को तैयार ही नहीं- कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम घटना को नरसंहार मानने को तैयार नहीं हैं, लेकिन घटनाक्रम को देखने से साफ पता चलता है कि ये नरसंहार है। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में चार घंटे कैसे लग गए जबकि थाना केवल तीन किलोमीटर की दूरी पर है। अवधेश सिंह ने कहा कि पुलिस इस घटना को रोक सकती थी। इसके अलावा घटनास्थल का दौरा करके कांग्रेस ने नीतीश कुमार सरकार को दोषी ठहराया है। पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने कहा कि प्रवीण झा खूंखार व्यक्ति नहीं है। उसे भड़काया गया है। कुछ लोग निजी हित के लिए उसे भड़का रहे हैं। यदि सरकार नहीं चेती तो अंजाम भयावह हो सकते हैं।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.