संचारी रोग नियंत्रण के कार्य में कमी करने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी हटाए गए

संक्षेप:

  • संचारी रोग रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर।
  • कार्य में कमी के कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पद से हटा दिया गया।
  • डॉ. कमल सिंह को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

अलीगढ़- संचारी रोग रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम को पद से हटा दिया गया है। डॉ. कमल सिंह को नगर स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि कार्य में कमी के कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम को उनके पद से हटा दिया गया है। उनको पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया है। वह एनेस्थेटिक हैं। उनके स्थान पर डॉ. कमल सिंह को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

जिला विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट, कोविड, पीकू वार्ड आदि का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर दवाई एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। बुखार के हॉट स्पॉट बने क्षेत्र बरौली, लक्ष्मणगढ़ी, राईट, सीहोर, कुंवरनगर, दतावली, इंदिरानगर एवं बन्नादेवी आदि में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। कैंप लगाकर मरीजों को देखा गया।

बुखार के 618 मरीजों को दवा दी गई। 347 मरीजों के मलेरिया टेस्ट किए गए। 160 कार्ड डेंगू टेस्ट किए गए। अधिकारियों की सभी अस्पतालों के बेडों पर नजर है। यह भी देखा जा रहा है कि मरीजों को भर्ती किया जा रहा है या नहीं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर पानी के पात्रों को चेक किया जा रहा है। कई जगह डेंगू का लार्वा पाया गया। लोगों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles