अटल बिहारी वाजपेयी का सबसे बड़ा फैन, व्हील चेयर से पहुंचा श्रद्धांजलि देने

संक्षेप:

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज
  • स्मृति स्थल ले जाया जा रहा है उनका पार्थिव शरीर
  • बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से दीन दयाल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में ले जाया गया और अब अंतिम यात्रा के लिए उन्हें स्मृति स्थल ले जाया जा रहा है। भाजपा मुख्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। अंतिम यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन की लालसा में खड़े रहे। तिरंगे में लिपटा वाजपेयी का पार्थिव शरीर फूलों से सजे तोप ले जाने वाले वाहन पर रखा हुआ था। उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब 10 बजे भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। पूरा रास्ता ‘अटल बिहारी अमर रहें’ के नारों से गूंजता रहा। 

भाजपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम केन्द्रीय मंत्रियों एवं अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये। नेताओं से लेकर आम लोगों तक ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। वहीं एक शख्स अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम दर्शन करने व्हील चेयर से पहुंचा। जिसपर सभी की नजरें गई।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे दिसम्बर 2012 में स्मृति स्थल पर किया गया था। वाजपेयी जी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल में किया जाएगा जो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारकों के बीच स्थित है। लंबी बीमारी के बाद कल एम्स में वाजपेयी का निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles