नैनी ब्रिज से टोल हटाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

  • नैनी ब्रिज टोल हटाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
  • सोमवार को विधायक उज्ज्वल रमण किया जताया विरोध
  • कहा- टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो होगा जेल भरो आंदोलन

इलाहाबादः सोमवार को सपा विधायक उज्ज्वल रमण सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता लेप्रेसी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि पुल की लागत से तीन गुनी अधिक राशि वसूली जा चुकी है इसके बाद भी टोल चल रहा है। यह अवैध है। अगर तीन महीने में इसे न हटाया गया तो सपा कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे।

विधायक ने आरोप लगाया कि वसूली के कारण यहां पर आए दिन जाम लगता है। जाम लगने के कारण यहां पर सबसे ज्यादा मरीज और स्कूली बच्चे परेशान होते हैं। भाजपा सरकार को उन्होंने इसके लिए आड़े हाथों लिया। कहा कि सरकार अवैध वसूली को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। विधायक ने टोल प्लाजा के पास जाकर एसडीएम करछना कुलदेव सिंह को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा।

धरना प्रदर्शन का संचालन शमशाद अहमद ने किया। प्रदर्शन में पूर्व ब्लाक प्रमुख अब्दुल नजीर उर्फ नन्हें खां, जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, नागरिक सुरक्षा कोर के अभय राज सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश पटेल, राजेश्वर पाण्डेय, शिव यादव, मो. इजराइल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, पप्पू निषाद, राम मिलन यादव आदि मौजूद रहे। पुलिस और पीएसी बल भी तैनात रहा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles