Shivratri 2018: 51 साल बाद बना ऐसा संयोग

संक्षेप:

  • 13 और 14 को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
  • जानें, किन दो राशियों के लिए है शुभ
  • रोगों से मिलेगा छुटकारा

बरेलीः फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था। यह भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन से जुड़ी एक और मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव ने कालकूट नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था, जो समुद्र मंथन के दौरान बाहर आया था।

शिवभक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि इस बार 13 और 14 तारीख को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों में जुटने लगते हैं। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस बार चतुर्दशी तिथि 13 फरवरी मंगवलार 22:36 से प्रारंभ होगी, जो 15 फरवरी 2018, 00:48 बजे खत्म होगी। ऐसे में 13 और 14 फरवरी को दो दिन तक शिव उपासना का लाभ भक्तों को मिलेगा। व्रत करने लिए 13 तारीख का दिन ही अनुकूल माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट


शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक या रुद्राभिषेक का बहुत महत्व है। शिव जी प्रसन्न करने के लिए, कामनाओं की पूर्ति के लिए जलाभिषेक या रुद्राभिषेक किया जाता है।

रोगों से मिलेगा छुटकारा

अगर आप भी बीमार रहते हैं और रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये शिवरात्रि आपके लिए ख़ास हो सकती है। रोगों को शांत करने के लिए भगवान शिव का कुशोदक से अभिषेक करें।

इस बार की महाशिवरात्री कुछ खास होने वाली है। करीब 51 साल बाद ऐसे संयोग बन रहे हैं, जिसमें ये दो राशियां अगर भगवान शिव का पूजन 13 और 14 फरवरी को करेंगी तो उन्हें काफी लाभ होगा। ऐसा कहा जाता है कि शिवजी का विवाह महाशिवरात्रि वाले दिन ही पार्वती जी से हुआ था। शिवरात्रि फागुन मास की चतुर्दशी को मनाई जाती है।

-13 और 14 फरवरी को अगर आप पूजा करने वाले हैं तो हम आपको बता दें कि इसके लिए रात्रि 10 बजे का समय काफी शुभ रहेगा।

-13 और 14 फरवरी को अगर आप पूजा करने वाले हैं तो हम आपको बता दें कि इसके लिए रात्रि 10 बजे का समय काफी शुभ रहेगा।

-पूरे 51 साल बाद ऐसा संयोग हुआ है कि शिवरात्रि मंगलवार को पड़ रही है. मंगलवार को जब शिवरात्रि पड़ती है तो इसे काफी शुभ माना जाता है।

-मंगलवार, जो कि हनुमान जी का भी दिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि शिवजी और हनुमान एक ही रूप में हैं।

किन दो राशियों के लिए है शुभ

इस बार की महाशिवरात्रि केवल दो राशियों के लिए ही शुभ मानी जा रही है। वह हैं मेष राशि और मीन राशि। मेष राशि वालों के लिए ये दिन इसलिए शुभ साबित हो सकता है क्योंकि इस दिन उन्हें कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस दिन उन्हें धन की प्राप्ति तो होगी ही, साथ ही उनकी लंबे समय से चल रही समस्याएं भी हल होंगी। इस दिन मेष राशि वालों के सभी काम आसानी से हो जाएंगे। मीन राशि वालों के लिए भी ये दिन काफी मंगलमय रहेगा। इस दिन उन्हें व्यापार और नौकरी में सफलता मिल सकती है। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो इस दिन उनसे भी छुटकारा मिलने की संभावना है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।