गृहमंत्री ने पीलीभीत में संबोधित की जनसभा, सपा का आतंकियों से संबंध होने का लगाया आरोप

संक्षेप:

  • अमित शाह ने सपा पर लगाया आरोप।
  • आतंकियों के साथ संबंध की कही बात।
  • शाह ने जमकर कसा समाजवादी पार्टी पर तंज।

बरेली- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार दोपहर पीलीभीत जिले के ड्रमंड कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस और सपा, बसपा पर सियासी वार किए। उन्होंने कहा कि तीन चरण के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस दूरबीन लेकर भी नहीं दिखाई पड़ती है। भाजपा की लहर है और सातवां चरण आते-आते यह लहर सुनामी में बदल जाएगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी एक सवाल के जवाब में कहती हैं कि आतंकवाद फिजूल की बात है। दूसरी ओर सिमी के लोग जो अहमदाबाद में पकड़े गए तो उनकी पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद कहते थे कि अहमदाबाद के बम धमाकों में सिमी के लोग जो पकड़े गए वे बेगुनाह हैं। उनको छोड़ देना चाहिए। यह कांग्रेस पार्टी का चरित्र है।

कहा कि समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आई, तब संकट मोचन मंदिर पर हमला हुआ था। कई निर्दोष लोग मारे गए। लखनऊ में बम धमाका हुआ था। इसमें शामिल चार आरोपियों को छोड़ने का वादा अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र में किया था। वो तो हाईकोर्ट ने दखल दिया तो रुक गया। वरना सारे आतंकवादी मुक्त हो जाते।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इसके बाद लोगों की ओर मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि वोट के लालच में जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं क्या ऐसे लोगों को वोट देना चाहिए। जवाब मिला नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर आतंकवाद के खिलाफ जो लड़ाई है, उसको निर्बल करने का काम किया है। जबकि भाजपा देश के साथ है और आतंकवाद के खिलाफ है।

खुद को पीलीभीत से जोड़ते हुए वह बोले- यह तो देश भक्तों की भूमि है। यहां पर सिखों के गुरु खुद आए थे। इस पवित्र भूमि पर मैं यही पूछना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है या नहीं। कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ने के लिए अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया। मगर सुनिए, सपा बसपा और कांग्रेस ने विरोध किया। अखिलेश यादव कह रहे थे कि अनुच्छेद 370 हटाएंगे तो खून की नदियां बह जाएंगी।

समाजवादी पार्टी प्रमुख पर हमला करते हुए उन्होंने सवाल किया कि अखिलेख बाबू आप किसको डरा रहे हो, हम नहीं डरते। शाह ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जब अनुच्छेद-370 हटाया गया तो किसी ने कंकड़ उछालने की भी हिम्मत नहीं की।

कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। सपा-बसपा के समर्थन से सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार चलती थी। आए दिन पाकिस्तानी आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे। दिल्ली की सरकार चुप रहती थी लेकिन जब मोदी की सरकार आई तब सर्किकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। इस देश को सुरक्षित रखने का काम भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार ही कर सकती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles