बरेली में मेडिकल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, परिजन समझते रहे हार्टअटैक से हुई मौत

संक्षेप:

बरेली में मेडिकल कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार वाले हार्ट अटैक से मौत होने का मामला समझते रहे। अंतिम संस्कार की तैयारी से पहले परिजनों ने सीने में गोली का घाव देखा तो पता चला।

बरेली: बरेली में मेडिकल कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार वाले हार्ट अटैक से मौत होने का मामला समझते रहे। अंतिम संस्कार की तैयारी से पहले परिजनों ने सीने में गोली का घाव देखा तो पता चला।

गोली सटाकर मारी गई थी इसलिए खून नहीं बहा और लोग स्वाभाविक मौत समझते रहे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। परिजनों की ओर से अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रधानी चुनाव और जमीन को लेकर चल रही रंजिश में मेडिकल कारोबारी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

भुता के गांव खरदाह इलाका गजनेरा के विनोद गंगवार (42) हरूनगला के कृष्णा नगर कॉलोनी में किराये पर परिवार के साथ रह रहे थे। विनोद का भुता के मेन मार्केट में मेडिकल स्टोर है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को विनोद गंगवार मेडिकल स्टोर खोलने के लिए गये थे। कुछ देर मेडिकल पर बैठने के बाद वे बंजरिया गांव में एक परिचित के यहां दसवां संस्कार में शामिल होने निकले। दोपहर 12 बजे गांव के लोगों ने खरदाह मोड़ पर विनोद गंगवार का शव पड़ा हुआ देखा। पास में उनकी बाइक पड़ी हुई थी। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग हार्ट अटैक पड़ने की आशंका पर उन्हें बरेली की एक निजी अस्पताल ले गए।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


वहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए विनोद का शव घर ले आए। परिवार के लोग शव के पास बैठकर बिलख रहे थे। अंतिम संस्कार से पहले परिवार के लोगों ने कपड़े उतारे तो सीने में गोली का घाव देखा। इसके बाद परिजनों ने भुता पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विनोद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।विनोद की पत्नी किरण ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी। विनोद के एक बेटा और बेटी है। पत्नी किरन का रो रो कर बुरा हाल है। कई लोगों से रंजिश की वजह से वह अपने बेटे को दूसरे जिले के एक कॉलेज के हॉस्टल में रखकर पढ़ा रहे थे। सीओ आलोक अग्रहरि ने बताया कि हत्यारोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खरदाह इलाका गजनेरा के विनोद गंगवार पिछली बार गांव से प्रधानी का चुनाव लड़े थे। इसमें विनोद पराजित हो गए। जबकि गांव के पूरनलाल ने जीत हासिल की। इस बार विनोद गंगवार प्रधानी के चुनाव की पूरी तैयारी कर रहे थे। जिससे दावेदारों में खलबली मची हुई थी। बुधवार को विनोद के परिजनों ने चीख-चीख कर पुलिस को बताना शुरू कर दिया कि प्रधानी की रंजिश में विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिवार के लोगों ने हत्या के आरोप में एक का नाम भी बता दिया। इसके बाद वह गांव से भाग गया। परिवार के लोग पुलिस से उसकी गिरफ्तारी पर अड़ गए।

विनोद गंगवार एक पूर्व मंत्री के नजदीकी संबंध थे। विनोद जमीन खरीदने-बेचने का कारोबार करते थे। इसलिए उनकी कई लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक विनोद गंगवार ने कुछ दिन पहले एक विधवा की जमीन की रजिस्ट्री कराई। उसके सास-ससुर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 15 दिन पहले विनोद ने भुता कस्बे में 15 बीघा बेशकीमती जमीन खरीदी। उसके आगे बरेली के कालोनाइजर की प्लॉटिंग चल रही थी। कॉलोनाइजर ने अपनी कॉलोनी के चारों ओर बाउंड्री कर ली। इसके बाद विनोद की जमीन के लिए जाने वाला रास्ता बंद हो गया। कॉलोनाइजर से विनोद का रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

विनोद गंगवार का खानदान भुता के गांव खरदाह इलाका गजनेरा में रहता है। विनोद का शव खरदाह मोड़ पर बीच रास्ते में पड़ा देखकर परिवार के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी बरेली से पहुंची। शव के आसपास खून के निशान भी नहीं थे। जिससे लोग हार्टअटैक से विनोद की मौत होना मान रहे थे। इसीलिए परिवार के लोग विनोद को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने नब्ज देखकर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव घर ले आए। घर में पत्नी और बहनें शव के नजदीक बिलख रही थी। उन्होंने सीने के पास शर्ट में धुए का निशान और छेंद देखा। इसके बाद शर्ट का बटन खोलते ही गोली का घाव नजर आ गया। नजदीक से गोली मारे जाने की वजह से मामूली खून निकल कर शर्ट के नीचे पहुंच गया था। जबकि गोली सीने में ही फंसी रह गयी थी। 

दसवां संस्कार में जाने के लिए विनोद बाइक से निकले। उससे पहले लोगों ने उन्हें थाने के बाहर सिपाहियों से बात करते हुए देखा। कुछ देर बाद उनका शव पड़े होने की सूचना मिली तो लोग हैरत में रह गए। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles