देहरादूनः कर्नाटक मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

संक्षेप:

  • कर्नाटक मामले को लेकर कांग्रेस कर रही हैं विरोध प्रदर्शन
  • देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
  • गांधी पार्क के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या पहुंचे थे कांग्रेसी

देहरादूनः कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने और फिर येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के बाद कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोला।

राजधानी दून में गांधी पार्क के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या के पार्टी वरिष्ठ नेताओं से लेकर तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्यपाल केंद्र सरकार के दबाव में कार्य कर रही है। जिसका ताज़ा उदाहरण कर्नाटक राज्यपाल ने दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दमनकारी नीति अपनाकर देश में अपने पार्टी की सरकार बनाने में जुटे हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बता दें कि लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस आज राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में आंदोलन कर रही है। वहीं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रीतम सिंह ने कहा कि इससे पहले भी गोवा और मणिपुर में बीजेपी पार्टी ने हर तरह के हथकंडे अपनाकर अपनी सरकार बनाने का षड्यंत्र किया हैं।

उसी की तर्ज में अब कर्नाटक में भी राज्यपाल की आड़ में अपने पक्ष में फैसला लिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि बीजेपी के इस खेल में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया हैं वह सराहनीय हैं। राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के तमाम जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles