लखीमपुर खीरी बवाल: प्रदर्शन कर रहें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई कांग्रेसी नेता हुए गिरफ्तार

संक्षेप:

  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई कांग्रेसी नेता हुए गिरफ्तार
  • सुबह से धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी
  • नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

देहरादून। प्रदेश भर में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद सोमवार सुबह से धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है।

वहीं, लखीमपुर खीरी की घटना और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत लगभग 80 कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हरीश रावत पुलिस लाइन में ही तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारी वार्ता कर हरीश रावत को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। इसी प्रकार गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार दी।

देहरादून में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के साथ भाजपा की योगी-मोदी सरकार का पुतला दहन किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना जघन्य हत्याकांड है। इस घटना की कडे़ शब्दों में निंदा करता हूं। भाजपा ने दमनकारी नीति का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को सत्ता के बल पर कुचलने का काम किया है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी को अपनी बात रखने तथा विरोध करने का अधिकार हमारा संविधान देता है। लेकिन जिस प्रकार लखीमपुर खीरी में विरोध कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला किया गया वह अक्षम्य है। कहा कि भाजपा सरकार हिटलारशाही का परिचय देते हुए आज जनता की आवाज को सत्ता की ताकत के बल पर दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी ऐसे अक्षम्य अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आज देशभर में अराजकता का माहौल व्याप्त है, देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है और गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles