एनडी तिवारी की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

संक्षेप:

  • एनडी तिवारी की हालत बेहद नाजुक
  • लो ब्लड प्रेशर की शिकायत
  • सितंबर महीने में भी हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

 

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें रविवार को एक बार फिर दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि ब्लड प्रेशर कम होने के कारण हालत नाजुक होने से उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। 92 वर्षीय नेता को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 26 अक्तूबर को तबियत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उस समय वह बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे। बीते सितंबर महीने में भी ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनकी हालत नाजुक हो गई थी। उल्लेखनीय है कि तिवारी देश के इकलौते ऐसे नेता हैं जो दो राज्यों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


यही नहीं कांग्रेस की कई सरकारों में वह केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर भी वह सेवा दे चुके हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles