बीजेपी को बदनाम कर रही विपक्ष: भट्ट

संक्षेप:

  • उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट बोले- नोटबंदी से देश को फायदा
  • बीजेपी सरकार को बदनाम करने में लगी है विपक्ष: भट्ट
  • भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में नहीं रूका कोई काम

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नोट बंदी से देश को बड़ा फायदा हुआ। लेकिन विपक्ष के लोग नोटबंदी को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नोट बंदी के बाद लोगों ने 29 हजार करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति को घोषित किया। 17 लाख पैन कार्ड फर्जी करेंसी पाए गए। इस दौरान 2400 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की गई। इसका सीधा फायदा देश में टैक्स जमा करने वाली जनता को पहुंचा।

उन्होंने कहा कि नोट बंदी और जीएसटी को लेकर कांग्रेस जो दुष्प्रचार कर रही है, देश की जनता को उसे समझना चाहिए। नोट बंदी और जीएसटी देश के इतिहास में दो बड़े फैसले हैं। जिसके दूरगामी परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है। पुलिस ने घटनाओं का खुलासा किया है। अपराध पर लगाम लगी है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का सिद्धान्त है कि अपराधी को छोड़ो नहीं,निर्दोष को छेड़ो नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व में चयनित भूमि पर ही आईएसबीटी बनेगा। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में कोई काम नहीं रूका है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles