आज गोरखपुर आएंगे भाजपा के प्रदेश महामंत्री, चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

संक्षेप:

  • 62 विधानसभा क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद। 
  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन की करेंगे शुरुआत।
  • भाजपा के पदाधिकारी आज से करेंगे जन संपर्क।

गोरखपुर- भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आज गोरखपुर आ रहे हैं। वह 62 विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक व जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे। बाद में कुशीनगर जाकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश महामंत्री संगठन सोमवार को गोरखपुर क्लब में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी संगठनात्मक कामकाज के बारे में बताएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े दस जिलों में 62 विधानसभा क्षेत्र हैं। हर जिले से विस्तारक व जिलाध्यक्ष बुलाए गए हैं।

प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और ब्रज बहादुर भी आएंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन कुशीनगर जाएंगे। वहां अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। गोरखपुर व कुशीनगर के कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


कुशीनगर में आयोजित अनुसूचित जनजाति के क्षेत्रीय सम्मेलन का समापन मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी रहेंगे।

भाजपा के पदाधिकारी आज से करेंगे जन संपर्क
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी, सांसद व विधायक रविवार को जनता के बीच जाएंगे। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बेनीगंज स्थित कार्यालय में बैठक भी की है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बूथवार पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी भी दी है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, पंकज जायसवाल मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles