देवरिया कांड की आरोपी गिरिजा देवी पहले भी जा चुकी है जेल

संक्षेप:

  • मां विंध्यवासिनी बालिका गृह कांड की आरोपी गिरिजा देवी
  • 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में जा चुकी है जेल
  • गिरिजा देवी ने 9 महीने जेल के सलाखों के पीछे बिताई

देवरिया: यूपी के देवरिया मां विंध्यवासिनी बालिका गृह कांड में अब एक और हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। देवरिया जिले में महिलाओं की संस्था चलाने वाली मनु तिवारी ने बताया कि दो साल पहले भटनी में मां विन्ध्वासिनी बालिका आश्रम खुला था, जिस आश्रम में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था और आश्रम को जिला प्रशासन सील कर गिरिजा देवी को 9 महीने की जेल के सलाखों के पीछे बितानी पड़ी थी, यह पहली बार जेल गिरिजा देवी जेल नहीं गई। ऐसा कई बार हो चुका है।

आपको बता दें कि मामले में मुख्य आरोपित संचालक गिरिजा व पति मोहन की गिरफ्तारी के बाद देवरिया पुलिस का दबाव बढऩे पर संस्था की अधीक्षक कंचनलता मंगलवार को खुद महिला थाने में पेश हो गई। एसपी देवरिया समेत अन्य अधिकारियों ने तीन घंटे तक उससे पूछताछ की। एसपी देवरिया रोहन पी. कनय ने बताया कि अधीक्षक के बयान के आधार पर कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। संस्था संरक्षा के शिक्षक पुत्र से मंगलवार को भी पूछताछ जारी रही। हालांकि पुलिस गिरफ्त में आने के बाद कंचनलता ने जबरन फंसाने का आरोप लगाया। मानव तस्करी के आरोपों को उसने बेबुनियाद बताया।

आपको बता दें कि मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार शाम को शेल्टर होम से एक लड़की भागने में सफल हुई और उसने शेल्टर होम में चल रहे देह व्यापार की जानकारी दी। मामला सामने आने का बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने यहां छापेमारी की, जहां कुल 42 लड़कियों में से 18 लड़कियां गायब मिली। जिसके बाद यहां से 24 लड़कियों को छुड़ा लिया गया और शेल्टर होम की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles