शर्मनाक: बहनोई और पति ने मिलकर किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म

संक्षेप:

  • विवाहिता का हुआ सामूहिक दुष्कर्म
  • पति और बहनोई ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
  • दिल्ली में दी दुष्कर्म की घटना को अंजाम

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एख विवाहिता नें अपने ही पति औऱ बहनोई पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित विवाहित महिला ने कहा कि दोनों ने अप्राकृतिक तरीके से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कहा कि वह दिल्ली से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर आई है। दिल्ली से आने के तुरंत बाद महिला ने थाने में जाकर दोनों दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। पीड़िता ने गोरखपुर के गीडा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित की कहानी जानकर पुलिस भी हैरान हो गई। महिला के रिपोर्ट लिखाने के तुरंत बाद ही पुलिस एक्शन में आ गई और मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी छानबीन में लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने गीडा थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसकी शादी दो साल पहले गीडा इलाके के एक गांव में हुई थी। पति दिल्ली में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। आरोप लगाया कि पति का जीजा जो कि सहजनवां इलाके का निवासी है, उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था।

28 फरवरी को जीजा के दबाव में आकर पति उसे दिल्ली ले गया। वहां पर पति व जीजा ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। जान बचाकर वहां से भागी और अपने मायके पहुंची और फिर घरवालों को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles