डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

संक्षेप:

  • एक शादी में नाचने को लेकर हुआ विवाद।
  • विवाद बढ़ने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या।
  • मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ।

गोरखपुर- जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी में नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डीजे विवाद में पीट-पीटकर मार डाला गया रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ ही वह शटरिंग का भी काम करता था। रोहित के पिता हरिश्चंद्र राजगीर का काम करते हैं। रोहित की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरम रामनगर निवासी शेषनाथ सिंह की लड़की का विवाह रविवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में आयोजित था। बारात पीपीगंज से आई थी। रामनगर के विशुनपुरा टोला निवासी रोहित उर्फ राहुल सिंह भी शादी में आए थे। रात में डीजे बंद कराने पर बरात में आए युवक हंगामा करने लगे। मामला बढ़ने पर रोहित ने डायल 112 पर फोन कर दिया।

रात में 12 बजे रोहित बाइक से घर जाने के लिए निकला था। वह मैरिज हॉल से करीब 500 मीटर दूर पहुंचा था कि विवाद करने वाले युवकों ने उसे घेर लिया और हॉकी व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


रोहित की चीख सुनकर बरात में मौजूद गांव के लोग दौड़े। जिससे आरोपी बाइक व कार से पीपीगंज की तरफ भाग निकले। परिजन रोहित को निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें आरोपियों की करतूत कैद हो गई है। फुटेज की मदद से पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस छापेमारी कर रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles