फतेहपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद की हत्या की कोशिश, विरोध करने पर महिला के सिर पर किया ईंट से वार

संक्षेप:

  • फतेहपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद की हत्या की कोशिश।
  • विरोध करने पर महिला के सिर पर किया ईंट से वार।
  • महिला से बयान लेने जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस।

कानपुर. फतेहपुर जिले में दूर के रिश्ते के देवर ने महिला के साथ बुधवार भोर पहर खेत में दुष्कर्म किया। उसके बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध में महिला पर ईंट से हमला भी किया। बेहोश होने पर महिला को मृत मानकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने महिला के जिला अस्पताल में बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। थरियांव थानाक्षेत्र एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ग्राम पंचायत सदस्य है। उसके पति की दस साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। तीन बच्चों के साथ महिला घर में रहती है।

दुष्कर्म के विरोध करने पर सिर पर किया ईंट से वार

मजदूरी और कृषि कार्य से परिवार का भरण-पोषण करती है। महिला के परिजनों ने बताया कि वह भोर करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए खेत पर गई थी। गांव का आनंद लोधी भी पहुंच गया और महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ईंट से सिर पर कई वार किए। उसके बाद गला दबा दिया।   

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


जिला अस्पताल में बयान लेने पहुंची पुलिस

महिला को मृत समझकर युवक मौके से भाग निकला। करीब एक घंटे बाद गांव की महिलाएं मौके पर पहुंची। मरणासन्न हालत में महिला को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे घर लेकर आए। एम्बुलेंस के आने तक घर में एक डॉक्टर को घर बुलाकर प्राथमिक इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने पर हसवा चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि वारदात करने वाला युवक रिश्ते में देवर लगता है। उसने दुष्कर्म और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की है।

सीओ ने कहा, आरोपी की जारी है तलाश

सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष आशुतोश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। एक खून से लगी ईंट बरामद की है। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली भेजी जा सकती है पुलिस की टीम

दुष्कर्म के आरोपी आनंद लोधी 15 दिन पहले ही आनंद दिल्ली से लौटा था। आरोपी की तलाश के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की हैं। आरोपी के करीबियों को हिरासत में लिया है। आरोपी आनंद दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता है। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली भी जा सकती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles