कानपुरः गणेश विसर्जन के लिए बनाये गए क्रातिक तालाबों की स्थिति जर्जर

संक्षेप:

  • क्रातिक तालाबों की स्थिति जर्जर
  • नमामि गंगे के सदस्यों ने किया घाटों का निरीक्षण
  • अधिकारियों ने की नाराजगी जाहिर

कानपुरः जैसे-जैसे गणेश विसर्जन का दिन पास आ रहे है वैसे-वैसे नमामि गंगे योजना के अधिकारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कानपुर में गणेश विसर्जन  की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नमामि गंगे समिति के पदाधिकारियों ने कृत्रिम तालाबों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को मौके पर कई खामियां मिली जैसे की सड़के जगह-जगह खुदी पड़ी है। कृत्रिम तालाबों और घाटों के पास पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। तालाबों में गन्दा पानी भरा हुआ है, जिसको देखते हुए अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। नगर निगम की उदासीनता के कारण घाटों की व्यवस्था चौपट दिखाई दे रही है।

नमामि गंगे समिति के सदस्यों ने परमट घाट, कोयला घाट, मैस्कर घाट, गोला घाट, सिद्धनाथ घाट, डयोडी घाट गंगा बैराज समेत दर्जनों घाटों का दौरा किया। पदाधिकारी कृष्ण दीक्षित ने बताया कि 4, 5 और 6 सितम्बर को बड़ी संख्या में लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आयेंगे। शहर भर में बनाये गए कृत्रिम तालाबों की स्थिति बेहद जर्जर है और नगर निगम ने भी पूर्ण रूप से कोई व्यवस्था नहीं की है।

उन्होंने बताया कि घाटों तक पहुंचने वाले मार्गो में बिजली की व्यवस्था नही है। इसके साथ ही सडकों पर जगह-जगह गड्ढे है। गणेश प्रतिमा लेकर आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद नवरात्री के पर्व शुरू हो जायेंगे और दुर्गा प्रतिमाओं का भी विसर्जन होना है। लेकिन बात यह कि अभी तक नगर निगम सोया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में हम कानपुर डीएम और नगर आयुक्त से मिलकर इन समस्याओं को दूर करने की मांग करेंगे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles