कानपुर में 'सुधांशु महाराज आश्रम' की सुंदरता देखने आते हैं सैलानी

संक्षेप:

  • इस वीकेंड कानपुर में घूमने जाएं सुधांशु जी महाराज आश्रम
  • आश्रम का उद्यान बिखेरता है अनुपम छटा
  • आश्रम के चिड़ियाघर में मकाउ और काकातुआ पक्षी बनते हैं आकर्षण का केंद्र

कानपुर महानगर को औद्योगिक नगरी का दर्जा मिला हुआ है। वैसे तो कानपुर में घूमने के कई आकर्षक और ऐतिहासिक स्थान है लेकिन अगर आपको सुकून की अनुभूति करनी है तो आइये सुधांशु जी महाराज आश्रम।

सुधांशु जी महाराज बिठूर का आकर्षण है। इस आश्रम की स्थापना सुधांशु जी महाराज ने की थी। आश्रम के बीच मे एक खूबसूरत मंदिर स्थापित है जिसमें भगवान श्री कृष्ण, शिवजी, हनुमानजी, माँ पार्वती, राधा रानी की खूबसूरती से सजी हुई मूर्तियां है।

ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट


आश्रम में आप सुबह 8 से शाम 8 बजे तक जा सकते हैं लेकिन आश्रम के अंदर राधा कृष्ण का मंदिर सुबह 6:00 से 11 के बीच और शाम को 6 से 10 के बीच ही खुलता है। मंदिर के अंदर राधा कृष्ण की आरती का दृश्य सबको सम्मोहित करता है। आरती का बड़ा ही सुन्दर दृश्य होता है सुधांशु जी महाराज आश्रम में एक सुंदर उद्यान है जिसमे 8 से 20 फ़ीट ऊंची देवी देवताओं की मूर्तिया सजी है।उस बगीचे में गुफा के सामने झरना भी है। गुफा में जाने का एक अलग अनुभव है।

वहाँ चिड़ियाघर है जिसमे कई तरह के पंछी हैं जैसे मकाउ और काकातुआ आदि। सुधांशु जी महाराज आश्रम शांतिपूर्ण वातावरण में स्थित है जो आपके मन और दिमाग को शांत करता है। आश्रम के पीछे बेघर लोगो के रहने के लिए आश्रय भी है। यहाँ पहुचने के लिए आप स्टेशन से मंधना के लिए बस ले सकते है जो आप को सीधा आश्रम तक पहुंचायेगी। वैसे तो रोजाना सैकड़ो लोग अपने परिवार के साथ सुधांशु जी महाराज आश्रम घूमने आते है लेकिन शनिवार और रविवार को यह संख्या हजारों पार कर जाती है।

आश्रम में खाने की चीजें-
आश्रम में घूमने आने वाले लोगो यहाँ पर कई चटपटी चीजे खाने को मिलती है जैसे पानी पूरी,, चाट बतासा,,भेलपुरी,,अगर आप सॉफ्ट ड्रिंक शौक़ीन है तो आपको यहाँ नीबू पानी,,शिकंजी और नारियल पानी वाजिब दामों पर मिल जायेगा | लेकिन ज्यातर लोग अपने साथ खाने का सामान साथ लाते हैं और आश्रम के पार्क में परिवार के साथ खाने का आंनद लेते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।