मेरठ- नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव में तीसरी बार अध्यक्ष बने अनीस अहमद

संक्षेप:

  • तीसरी बार अध्यक्ष बने अनीस अहमद
  • आलोक शर्मा महामंत्री पद पर हुए निर्वाचित
  • 488 नगर निगम कर्मचारियों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

मेरठ- नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव में अनीस अहमद ने अध्यक्ष पद पर इस बार हैट्रिक लगा दी। लगातार तीसरी बार अनीस अहमद अध्यक्ष चुने गए। मतदान के नतीजे घोषित होते ही कर्मचारी अनीस अहमद के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जबकि महामंत्री पद पर श्रीपाल पैनल के आलोक शर्मा ने अपनी जीत का परचम लहराया। कार्यकारिणी के कुल सात पदों में से चार पर अनीस पैनल और तीन पर श्रीपाल पैनल का कब्ज़ा रहा, चुनाव अधिकारी राजेश कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी नरेश शिवालिया और चुनाव संयोजक ललित स्टीफन ने विजेता उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बता दें कि नगर निगम कर्मचारी संघ के चुनाव मतदान में कुल 518 स्थाई कर्मचारियों में से 488 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जैसे ही विजयी नामों की घोषणा हुई वैसे ही ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच आातिशबाज़ी का सिलसिला शुरू हो गया जो काफी देर तक जारी रहा।

लगभग छह माह इंतजार के बाद सोमवार को नगर निगम कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। अध्यक्ष, महामंत्री सहित सात पदों के चुनाव को लेकर दिन भर एक-एक वोट के लिए माथापच्ची होती रही। सुबह आठ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक मतदान हुआ। कुल 518 कर्मचारियों में से 488 ने ही मतदान किया। उसके बाद निगम के लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मतगणना का कार्य किया। शाम चार बजे के बाद शुरू हुई मतगणना में रात्रि आठ बजे तक सभी सात पदों के परिणाम घोषित हो गए। अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार अनीस अहमद ने 45 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं महामंत्री पद पर आलोक शर्मा 26 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर रवि कुमार और आशीष कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर दुष्यंत कुमार और राजकुमार, कोषाध्यक्ष पद पर रविकांत शर्मा विजयी घोषित हुए। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी राजेश सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी नरेश कुमार सिवालिया, संयोजक ललित स्टीफन ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के सहायक मंत्री बाबू राम सैनी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles