मेरठ: साध्वी प्राची का ब्यान, कहा- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात सही है, प्रशासन जल्दी इस पर कार्य करे

संक्षेप:

  • साध्वी प्राची का बड़ा बयान आया है
  • पश्चिम बंगाल के चुनाव पर भी बोलीं साध्वी
  • मस्जिद लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की कही बात
     

मेरठ। विवादित ब्यानों में साध्वी प्राची का नाम भी शामिल है. इस बार उन्होनें विवादित ब्यान पर अपना पॉलिटिकल ब्यान दे दिया है. बुधवार रात को बागपत पहुंचीं साध्वी प्राची शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं।

साध्वी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इलाहाबाद में चल रहे लाउडस्पीकर प्रकरण पर कहा कि यह बात जायज है। मस्जिदों में नमाज होनी चाहिए, लेकिन इन पर जो लाउडस्पीकर बजते हैं, उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
 
ये बताई लाउडस्पीकर हटाने की वजह
 
साध्वी प्राची ने कहा, जमाना बदल रहा है लोग देर रात तक कामकाज करते हैं। छात्र भी आधी रात तक पढ़ाई करते हैं। ऐसे में लाउडस्पीकर बजने से सभी लोग आधी नींद में ही जाग जाते हैं, इसलिए लाउडस्पीकर से लोगों को दिक्कत होती है। इसलिए इनका हटना जरूरी है। शासन-प्रशासन को इनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर भी बोलीं

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पत्रकार वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल के चुनाव पर कहा कि राहुल बाबा घंटा बजा रहे हैं और ममता दीदी भगवान का नाम ले रही हैं। वास्तव में यही है नवभारत का निर्माण। यह भी कहा कि जो लोग राम का नाम लेने से परहेज करते थे वे अब रामनाम के सहारे ही सत्ता पाने की जुगत में लगे हुए हैं। 
 
 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles