मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस:मेरठ में रविवार को किसान महापंचायत में पहुंचेगी प्रियंका गांधी

संक्षेप:

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को मेरठ जिले के कैली गांव में होने वाली जय जवान-जय किसान "किसान महापंचायत" को संबोधित करेंगी। किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जहां कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया वहीं किसान महापंचायत स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरधना विधानसभा क्षेत्र के कैली गांव में आयोजित किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी मोदी सरकार द्वारा किसानों पर थोपे जा रहे कृषि कानूनों का विरोध करते हुए उन्हें वापस लेने की मांग करेंगी। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने रैली स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इस दौरान खुफिया एजेंसियों ने भी पंचायत स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ज़ुबैर अहमद व रोहित गुजर्र ने तैयारियों को देखकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कैली गांव में हो रही किसान पंचायत में पहुंचेंगी प्रियंका

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि 7 मार्च को दोपहर 12 बजे प्रियंका गांधी कैली गांव में हो रही किसान पंचायत में पहुंचेंगी। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि किसान विरोधी काले कानून मोदी सरकार के ताबूत में आखरी कील साबित होंगे। दावा करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी की महापंचायत को लेकर किसानों व आमजनों में बहुत उत्साह हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि महापंचायत में हजारों लोग शामिल होंगे। किसानों को लाने ले—जाने के लिए ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यशों की जिमेदारियां तय की गई है। शुक्रवार को भराला, कनौड़ा, रुहासा, दशरथपुर, लोइया, जमाल पुर, सकौती, मटौर, नंगली आदि गांवों में महापंचायत के लिये जनसम्पर्क किया गया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles