दीवानगी की हद: भोजपुरी एक्ट्रेस से शादी करने के लिए पहुंचा होटल, इंकार करने पर पुलिस पर चलाई गोली

संक्षेप:

  • फिल्म ऐक्ट्रेस रीतू सिंह से युवक ने किया शादी का दबाव 
  • ऐक्ट्रेस के इनकार करने पर चलाई गोली
  • पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रीतू सिंह से शादी करने एक युवक उनके होटल तक पहुंच गया.  शादी का दबाव बनाने के लिए जौनपुर निवासी एक युवक उनके कमरे तक पहुंच गया. 

दरसल, सोनभद्र में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई टीम पर शनिवार को हमला हुआ. शूटिंग के लिए आई टीम जिस होटल में ठहरी थी, वहां भोजपुरी फिल्मों की ऐक्ट्रेस रीतू सिंह के कमरे में गोली चलने की आवाज आई. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को दबोचने के लिए अभियान चलाया और मौके से आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 

ऐक्ट्रेस ने पुलिस से बताया, `किसी को कुछ पता नहीं था कि क्या हो रहा है. वह अचानक से कमरे में आ गया.  किसी को यह भी नहीं पता था कि यह कौन है और कहां का रहने वाला है.` बताया जा रहा है कि आरोपी जौनपुर का निवासी है और ऐक्ट्रेस रीतू सिंह पर शादी का दबाव बना रहा था. बहसबाजी के दौरान जब अभिनेत्री का बचाव करने क्रू का एक सदस्य पहुंचा, तो आरोपी ने उसे कमर में गोली मार दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी.

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


                                                                                                                                                                                                           

सोनभद्र में फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से 64 सदस्यों की एक टीम आई थी. टीम के एक सदस्य ने बताया, `हमें लगा वह किसी से मिलने आया होगा, लेकिन अचानक वह ऐक्ट्रेस के कमरे में गन लेकर घुस गया. उसकी कोई डिमांड नहीं थी, वह बस ऐक्ट्रेस से शादी करना चाहता था.` 

पूरे अभियान का नेतृत्व एसपी एसजे पाटिल ने किया और खुद कमरे में घुसकर आरोपी को दबोचा. फायरिंग में एसपी बाल-बल बच गए. जानकारी के मुताबिक, हमले में घायल क्रू मेंबर अशोक को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles