वाराणसी: PM मोदी के गांव में लगा किसान मेला, किसानों को दिए गए खेती के टिप्स

संक्षेप:

  • जयापुर में कृषि विज्ञान संस्थान ने किया किसान मेला का आयोजन
  • किसानों को किया गया ट्राइकोडर्मा टब का वितरण
  • मेले में जैविक खेती की दी गई जानकारी

वाराणसी के सांसद आदर्श गांव जयापुर में कृषि विज्ञान संस्थान के कवक और पादप रोग विज्ञान विभाग ने आज किसान मेला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को फिर से परम्परागत कृषि की जानकारी करने की सलाह दी गयी। जिसमे कवक एवं पादक रोग विभाग के प्रो एच बी सिंह द्वारा गोबर से घर पर ही जैविक खाद बनाने की विधि की जानकारी दी गयी।

वहीं बेबी कार्न की खेती कर किसान किस तरह अपनी आमदनी अधिक कर सके। इसकी जानकारी दी गयी। इसके साथ ही अन्य वैज्ञानिकों ने भी लोगों को जैविक खेती करने की जानकारी दी।

प्रोफेसर अमिताभ रक्षित ने कहा कि किस तरह हम आने वाले किसानों को वो मिट्टी दे सकें, जो हमे अपने बाप-दादा से मिली है। इसके लिए हमें मिट्टी की स्वास्थ्य की जानकारी रखनी पड़ेगी। तभी हम अपनी मिट्टी को उपजाऊ रखने में कामयाब हो सकेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वैज्ञानिक प्रो एके सिंह ने किसानों को कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा दिये गए जानकारियों को अमल में लाये। वहीं उन्होंने कीटनाशकों के छिड़काव से मानव शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। जैविक खादों से होने वाले फायदे साथ ही इसका इसकी पौष्टिकता के बारे में बताया और किसानों से ये आवाहन किया, कि यहां मिलने वाले जानकारियों को दूसरे गावो के लोगो तक भी पहुचाये जिससे वे भी लाभ ले सके इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने 10 किसानों को किसान श्री और ट्राइकोडर्मा टब का वितरण किया गया।

ये भी पढ़े :


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।