किसान मुद्दे पर योगी सरकार विफल, बाकी मुद्दों पर हो रहा बेहतर कार्य- राजा भैया

संक्षेप:

  •  संकल्प यात्रा लेकर अलीगढ़ पहुंचे राजा भैया।
  • सपा व भाजपा पर कोई कटाक्ष नहीं।
  • बसपा व कांग्रेस पर कसा तंज।

अलीगढ़- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कहा कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, किसानों के मामले में योगी सरकार विफल है, जबकि बाकी मुद्दों पर बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने सपा व भाजपा पर कोई कटाक्ष नहीं किया, लेकिन बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा।

बुधवार को वह अलीगढ़ में संकल्प यात्रा लेकर पहुंचे। खेरेश्वर चौराहा पर राजा भैया ने कहा कि उनकी संकल्प यात्रा पूरे प्रदेश में निकल रही है। यात्रा का मकसद कार्यकर्ताओं का हालचाल जानने के साथ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जनता जनार्दन से आशीर्वाद लेना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कांग्रेस ने की है। यह केवल चुनावी दांव है। महिलाओं की इस देश में 40 फीसदी नहीं, बल्कि बराबर की भागीदारी है। राजा भैया ने कहा कि योगी सरकार में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है।
किसान आंदोलन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से असली किसानों का कोई सरोकार नहीं है। असली किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रामराज तो स्वयं भगवान श्रीराम ही ला सकते हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


केवल हम सब श्रीराम के आदर्शों पर चलकर रामराज लाने का प्रयास कर सकते हैं। फिलहाल विधानसभा चुनाव के लिए किसी दल से गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है। जतनपुर चीकावटी में राजा भैया ने कहा कि जनसत्ता देश में राजनीति नहीं, बल्कि सेवा नीति के भाव से बनाई गई एक पार्टी है।

अनुज बने जिला अध्यक्ष युवा
अलीगढ़ में रोड शो के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की स्वीकृति से अनुज प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष युवा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राजा भैया का भव्य स्वागत
राजा प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ का रोड शो हुआ। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ जिला अध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह व उनकी टीम ने राजा भैया का फूल माला और मुकुट पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया को जिला अध्यक्ष ने तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।

राजा भैया सासनी गेट पुल पर पहुंचे, जहां प्रधान महासचिव जयप्रकाश चैनल राहुल सिंह ने तलवार भेंट करके उनका स्वागत किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष आकाश प्रताप सिंह ने गदा भेंट करके राजा भैया का स्वागत किया।
खेरेश्वर चौराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ बुके व गदा भेंट करके राजा भैया का स्वागत किया। गभाना टोल पर जिला महासचिव सुमित सिंह ने राजा भैया का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राहुल सिंह, सचिन पंडित, कृष्णकांत चौहान, नितिन चौहान, गुरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles