गाजियाबाद में आज सीएम योगी करेंगे मतदाता संवाद कार्यक्रम का संबोधन, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

संक्षेप:

  • आज शहर में होंगे  सीएम योगी, अखिलेश व जयंत।
  • सीएम योगी का गाजियाबाद में यह चौथा दौरा।
  • मुरादनगर में प्रभाव मतदाता संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।

गाजियाबाद- विधानसभा चुनाव के समर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शहर में होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादनगर में प्रभाव मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ का चुनाव के दौरान गाजियाबाद में यह चौथा दौरा है। इससे पहले वह साहिबाबाद और गाजियाबाद सदर विधानसभा में संवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। दूसरी ओर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे।

मुख्यमंत्री का मुरादनगर केएन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री का तीसरा प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम होगा। महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेंगे। घर-घर संपर्क अभियान कार्यक्रम में उनके शिरकत करने की अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

गठबंधन दलों के प्रमुखों की जिले में पहली बैठक
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार जिले में संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि विधानसभा चुनाव की पांचों सीटों पर कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान से लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। नेताओं के गाजियाबाद आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि एनएच-9 स्थित वेदांता फार्म हाउस पर पार्टी अध्यक्ष पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे तक उनके आने का समय है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles