UP Elections 2022: आज बरेली दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

संक्षेप:

  • शुक्रवार को शाम तीन बजे चार्टड प्लेन से बरेली आएंगे जेपी नड्डा। 
  • बरेली मंडल के सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक।
  • शनिवार सुबह दिल्ली के लिए होंगे रवाना।

बरेली- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को शाम तीन बजे चार्टड प्लेन से बरेली आएंगे। वह तीन बजे बरेली मंडल के सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा ने बताया कि तीन बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रात्रि विश्राम भी स्टेशन रोड स्थित होटल में करेंगे। शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बरेली में बैठक को इसलिए अहम कहा जा रहा क्योंकि इस बार चुनाव काफी हद तक डिजिटल तौर तरीके पर आधारित रहेगा। कोरोना की पाबंदियों के कारण भीड़ लेकर नारेबाजी करते हुए गलियों से गुजरने के बजाय अब मतदाताआें से ऑनलाइन संवाद स्थापित करना है। कम समय में अधिक से अधिक मतदाताआें तक अपनी बात पहुंचाने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव जीतने का मंत्र भी पदाधिकारियों को देंगे।

नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है और 14 फरवरी को मतदान होना है। इतने कम समय में डोर टू डोर प्रचार के माध्यम से लाखों वोटरों तक पहुंचना मुश्किल है। हर ग्राम पंचायत में भी प्रत्याशी का पहुंचना संभव नहीं है। चुनाव प्रचार का ऐसे में डिजिटल विकल्प ही रह गया है लेकिन इसके माध्यम से कैसे चरणबद्ध ढंग से मतदाताओं तक पहुंचना है, इस बारे में जेपी नड्डा योजना बताएंगे। इसमें प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से भी ऑनलाइन संवाद शामिल होगा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


हर ब्लॉक और ग्राम पंचायतों के प्रमुख और असरदार लोगों से ऑनलाइन संवाद कर अनुकूल वातावरण तैयार करना दूसरा पहलू होगा। तीसरे चरण में पार्टी के प्रत्याशी क्षेत्र के लोगों से वर्चुअली जुड़ने के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए डोर टू डोर भी प्रचार करेंगे। इसके बाद इसमें भूमिका होगी हर विधानसभा के प्रभारी, मंडल प्रभारी और बूथ प्रभारी से लेकर पन्ना प्रमुख तक की। वह भी इसी तरह वर्चुअल संवाद करते हुए आगे बढ़ेंगे। इसमें प्रत्याशी के छोटे छोटे वीडियो क्लिप, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के वीडियो जो लखनऊ डिजिटल कार्यालय से रोजाना उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें कार्यकर्ता आगे बढ़ाएंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles