3 दिन बाद अखिलेश ने दी प्रियंका गांधी को बधाई, कहा- राहुल गांधी का ये अच्छा फैसला

संक्षेप:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में कदम रखने के बाद सियासत शुरू हो गई हैं। प्रियंका को उत्तर प्रदेश की कमान मिलने से राजनीतिक दलों में हलचल भी बढ़ गई है। इस कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने पर तीन दिन बाद शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा है कि नए लोगों का राजनीति में स्वागत होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजनीति में जितने नए लोग आएं, हम समाजवादियों को उसे बहुत खुशी होती है। अखिलेश ने आगे कहा कि मैं प्रियंका गांधी वाड्रा को मुबारकबाद देता हूं और उनके राहुल गांधी को बधाई देता हूं। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अच्छा फैसला लिया है। हालांकि, कांग्रेस से भविष्य में दोस्ती हो सकती है या नहीं, इस सवाल को अखिलेश यादव टाल गए।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


जब मीडिया ने उनसे कांग्रेस के साथ आने वाले वक्त के समीकरणों को लेकर सवाल किया तो अखिलेश कहने लगे कि क्या सवाल पूछ रहे हो, देखो जनेश्वर मिश्र पार्क में कितना अच्छा मौसम हो रहा है। इसके अलावा अखिलेश से प्रियंका या गठबंधन को लेकर जो भी सवाल किए गए, उनका उन्होंने गोल मोल तरीके से जवाब दिया। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने की घोषणा 23 जनवरी को हुई थी, लेकिन अब तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लेकर कोई बयान नहीं दिया था। अब मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रियंका से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए उनका स्वागत किया और इसे राहुल गांधी का अच्छा फैसला बताया।

हालांकि, दूसरी तरफ सपा की साथी बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अभी तक प्रियंका गांधी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जबकि यूपी में महागठबंधन के तीसरे साथी व राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी कांग्रेस में प्रियंका के आगाज का स्वागत कर चुके हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles