टीम इंडिया की जर्सी में दिखे धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

संक्षेप:

  • भारत के पूर्व कप्तान धोनी रेट्रो जर्सी में आए नजर
  • ऐड शूट के लिए पहना भारतीय टीम की रेट्रो जर्सी
  • धोनी ने पहली बार पहना रेट्रो जर्सी

नई दिल्ली- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) टीम इंडिया की जर्सी में स्पॉट किए गए। उनकी टीम इंडिया की जर्सी वाली यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान इस समय मुंबई में मौजूद हैं। धोनी ने मुबंई में एक चैरिटी फुलबॉल मैच भी खेला, जिसमें बॉलीवुड के भी कई बड़े चेहरे देखने को मिले। इस चैरिटी मैच में एमएम धोनी के अलावा टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, अभिनेता रणवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहें। धोनी की यह तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार धोनी एक कमर्शियल विज्ञापन करते हुए दिखे जहां उन्होंने भारतीय टीम की रेट्रो जर्सी पहनी हुई है। धोनी की भारतीय टीम की जर्सी वाली यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

भारत की वनडे और टी-20 की टीम भी इसी रेट्रो जर्सी का इस्तेमाल करती है। धोनी ने टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला 2019 विश्व कप में खेला था। यह उनका आखिरी मुकाबला भी था। उस वक्त टीम रेट्रो जर्सी का इस्तेमाल नहीं करती थी। धोनी के फैंस लंबे समय से चाहते थे कि धोनी टीम की रेट्रो जर्सी में नजर आए। अब इन फोटोज को देखकर यही लगता है की धोनी ने अपने फैंस की सुन ली है। धोनी के रेट्रो जर्सी की तस्वीरों को उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।  

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles