देवरिया शेल्टर होम कांड: गवर्नमेंट फंड के लिए 18 लड़कियों ने नाम ज्यादा दिखाए
- देवरिया के शेल्टर होम में देह व्यापार का मामला
- पुलिस ने छापेमारी कर 24 लड़कियों को मुक्त कराया
- 18 लड़कियों के सस्पेंस पर एडीजी ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित एक बालिका संरक्षण गृह में भी लड़कियों से कथित रूप से वेश्यावृत्ति कराये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में संरक्षण गृह की संचालिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संरक्षण गृह में छापेमारी कर 24 लड़कियों को मुक्त कराया जबकि 18 लड़कियां गायब बताई जा रही है। जिसको लेकर एडीजी दावा शेरपा ने बताया कि जो 18 लड़कियां देवरिया प्रकरण में गायब बताई जा रही हैं, दरअसल सरकार से मिलने वाले फंड को पाने के 18 नाम ज्यादा दिखाया है।
मामले में एडीजी दावा शेरपा ने बताया कि गिरफ्तार संचालिका ने कबूल किया कि गवर्नमेंट से फंड मिलने के कारण 18 नाम ज्यादा दिखाई थी और पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। देवरिया के नारी निकेतन में लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री ने सभी जिले के डीएम को नारी निकेतन के निरीक्षण के आदेश दिए थे।
इस पर उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देवरिया के डीएम सुजीत कुमार को हटा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद उन पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दो सदस्यीय हाई लेवल समिति भी जांच के लिए देवरिया भेजी है। यह लोग वहां रुकेंगे और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी
क्या है मामला?
बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में देह व्यापार का खुलासा होने के चंद दिनों बाद ही उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी ऐसा मामला सामने आया है। रविवार को देवरिया के नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार का खुलासा हुआ है। रविवार शाम संरक्षण गृह से भागी एक लड़की ने पुलिस को यह जानकारी दी तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रात में ही संरक्षण गृह पर छापा मारा तो वहां रह रही 42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस ने 24 लड़कियों को मुक्त कराते हुए संचालिका और उसके पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।