गोरखपुर- ईंट फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से मॉ-बेटे की मौत

संक्षेप:

  • ईंट फैक्ट्री के मकान में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग
  • मौके पर हुई मॉ-बेटे की मौत
  • लोगों ने पुलिस तथा फायर बिग्रेड को दी सूचना

गोरखपुर: सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित गोरखपुर विकास प्राधिकरण में एक ईंट बनाने वाली फैक्ट्री में किराये के मकान में रसोई गैस सिलेंडर लीक करने से आग लग गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तथा फायर बिग्रेड को दी। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची तब तक आग ने 2 जिंदगियों को लील लिया। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। ईंट फैक्ट्री में किराए के मकान में रहने वाले ड्राइवर अजय की पत्नी संध्या त्रिपाठी ने सुबह जब खाना बनाने के लिए सिलेंडर खोला तो सिलेंडर लीक करने से उसमें आग लग गयी और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे संध्या और उसके पुत्र रंजन की मौके पर जलने से मौत हो गयी।

आस-पास के लोगों का कहना है कि मृतक के 2 बच्चे हैं। पति अजय क्रेजी फैक्ट्री में ड्राइवरी करता है। गीडा सेक्टर-13 स्थित एक ईंट बनाने वाली फक्ट्री में किराए पर कमरा लेकर रहता है। सुबह क़रीब 5 बजे मृतका संध्या त्रिपाठी खाना बनाने के लिए गैस चालू किया तो अचानक गैस के रेग्युलेटर में आग लग गयी। जिससे कमरे में सोया लड़का रंजन त्रिपाठी और खाना बनाते महिला संध्या त्रिपाठी जब तक कुछ समझ पाते कि आग पूरे कमरे में फैल गयी और कमरे में मौजूद माता- बेटे की मौके पर मौत हो गयी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


किरायेदार आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन कमरे में जाने के लिए रास्ता आग के कारण ब्लाक हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दिया। लगभग आधे घंटे बाद पहुंच फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने 2 जिंदगियों की लीला समाप्त कर दी थी।

मृतक संध्या पत्नी अजय त्रिपाठी और रंजन त्रिपाठी पुत्र अजय त्रिपाठी मूल रूप से ग्राम सियार सिसवा महाराजगंज के रहने वाले थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार शुक्ल और तहसीलदार चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी बतौर फोर्स पहुंच गए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles