कानपुरः कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, किया प्रदर्शन

संक्षेप:

  • कर्नाटक चुनाव मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं प्रदर्शन
  • मोदी सरकार होश में आओं के लगाए नारे
  • पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

कानपुरः कर्नाटक चुनाव में परिणाम के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का गुस्सा बीजेपी पर फूट पड़ा है। कानपुर महानगर में कांग्रेसी कार्यकर्ता जगह-जगह मोदी का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज करा रहे है। कानपुर के चकेरी इलाके में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने मोदी के पुतले को आग के हवाले कर दिया, लेकिन तब तक पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी रही।

जैसे ही कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू की वैसे ही पुलिस हरकत में आयी। पुलिस जैसे ही एक्शन में आयी वैसे ही कई कार्यकर्ता मौके से भाग निकले। लेकिन नारेबाजी कर रहे कई कार्यकर्ताओ को पुलिस पकड़कर चकेरी थाने ले गयी।

साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी विरोधी नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकाला और कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पुतलों को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जलाये गए पीएम और अमित शाह के पुतलों को आग से बचाने के लिए पुलिस सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया गया था। लेकिन आंख मिचौली का खेल खेलते हुए कांग्रेसी अपने विरोध प्रदर्शन में कामयाब हो गए।

प्रदर्शन के अंत में मीडिया से बात करते हुए नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बीजेपी पर खरीद- फरोख्त का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कर्नाटक में पंद्रह दिनों के समय के बावजूद येदुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिला दी गयी। जिसमे सभी की मिलीभगत शामिल है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles